माधौगढ़: कोतवाली में थाना समाधान दिवस मनाया गया, एसडीएम, सीओ और लेखपालों ने सुनीं शिकायतें
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ कोतवाली में आज दिन शनिवार समय 2 बजे तक थाना समाधान दिवस मनाया गया,जिसमे एसडीएम विनय कुमार मौर्य और सीओ अंबुज सिंह यादव ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना है,एसडीएम ने लेखपालों से जांच कर निस्तारण करवाने की बात कही है,उन्होंने कहा कि जल्द चकमार्ग और जबरन कब्जा धारियों के ऊपर कार्रवाई की जाए अगर कोई अवैध कब्जा नहीं हटाता है।