नगर पालिका सभागार में भाजपा के नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ, विधायक सहित अन्य नेता भी रहे उपस्थित
Siyana, Bulandshahr | Apr 15, 2026
नगर पालिका सभागार में भाजपा के पांच नामित सभासदों को एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वही शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। बुधवार को नगर पालिका सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम ने भाजपा के पांच नामित सभासदों को शपथ दिलाई।