चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में पानी घुसा, स्टेट हाईवे पर तीन फीट पानी आने से किया गया बंद
रविवार की अपराह्न करीब 3:00 मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र में गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव सीकरी,सयाली, मीरापुर ,रायपुर खादर ,नारनौर में पानी घुस गया है। उधर नारनौर के पास बैरकटिंग लगाते हुए ठाकुरद्वारा बहसूमा स्टेट हाईवे को बंद कर दिया गया है। स्टेट हाईवे पर करीब 2 से 3 फीट पानी चल रहा है।