बिंदकी: जहानाबाद कस्बे में मोहर्रम की सातवीं पर पारंपरिक पलंग जुलूस निकला, लोगों की रही भारी भीड़
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे में मंगलवार को दिन में करीब 11:00 बजे मोहर्रम की सातवीं तारीख पर सैयद कमरुल हसन का पारंपरिक पलंग जुलूस मियां टोला स्थित इमाम बाड़े से शानो शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस सैयद मोहम्मद तैय्याब की सर परस्ती एवं मौलवी हनीफ की देखरेख में कदीमी रास्तों से होते हुए करबला पहुंचा। जहा फातिया व नियाज का आयोजन किया गया। भारी भीड़ रही।