भोगांव: ग्राम धौकलपुर में बदहाल सड़क से लोगों में आक्रोश, डीएम से सड़क निर्माण कार्य की मांग
भोगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम धौकलपुर निवासी स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य सड़क की खस्ता हालत है। यह सड़क मामा होटल से लेकर गांव तीसौली तक है जो PWD में है। आज दिन तक किसी भी जन प्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। सिर्फ वोट लेने के लिए गांव में चौपाल लगाते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मुख्य सड़क को बनवाए जाने की मांग की है।