भिवानी: नंदीशाला सेवादल भिवानी के स्थापना दिवस पर स्थानीय हालुवास रोड़ स्थित नंदीशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नंदीशाला सेवादल भिवानी के स्थापना दिवस पर स्थानीय हालुवास रोड़ स्थित नंदीशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गौसेवा कर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग संघचालक सत्यनारायण मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नंदीशाला से जुड़े सभी दानीयो को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।