भिवानी: विकास नगर नागरिक सभा द्वारा उपायुक्त महाबीर कौशिक का अभिनंदन समारोह किया गया आयोजित
विकास नगर नागरिक सभा द्वारा नवनियुक्त उपायुक्त महाबीर कौशिक के सम्मान में स्थानीय विकास नगर के मुख्य पार्क स्थित सामुदायिक केंद्र में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विकास नगर नागरिक सभा के संरक्षक पूर्व आईएएस आरपी सिंह ने पुष्प गुच्छ भेट कर, सभा के सचिव सतीश लिखा व डा. आरबी गोयल ने शाल ओढ़ाकर उपायुक्त महाबीर कौशिक का अभिनंदन किया।