भिवानी: नवनियुक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के सम्मान में जिला बार सभागार में समारोह हुआ आयोजित
स्थानीय कोर्ट परिसर स्थित जिला बार सभागार में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन भिवानी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भिवानी के नवनियुक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया व एडिशनल सैशन आशीष शर्मा, एसीजेएम जोगेंद्र सिंह, सीजेएम लीगल एड पवन कुमार, सीजेएम हिमा कोहली के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।