भिवानी: हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत कांग्रेस नेता धीरज सिंह ने गांव देवसर में ग्रामीणों का किया संबोधित
हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज सिंह ने भिवानी के गांव देवसर में ग्रामीणों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियां बताने के साथ-साथ भाजपा के 10 वर्षो के कुशासन से भी ग्रामीणों को अवगत करवाया। धीरज सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में आमजन के लिए मूलभूत सुविधाओं का टोटा तक बना दिया।