दमोह: मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य विभाग की कार्यवाही,शहर के तीन गुल्ली चौराहा स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट का मामला
Damoh, Damoh | Mar 1, 2024 खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने दमोह शहर में शॉपिंग मॉल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण कार्यवाही में दमोह शहर में तीन गुल्ली चौराहा स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट से गुड लाइफ ब्रांड लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गुड एवं सेबफल के नमूनें जांच हेतु लिए गए।