तरबगंज: दहेज के लिए पति ने पत्नी को घर से निकाला की दूसरी शादी, वजीरगंज पुलिस ने पति समेत सास ससुर व ननद पर दर्ज किया मुकदमा
वजीरगंज थानाक्षेत्र के गेड्सर निवासिनी चांदनी पुत्री मुरलीधर मिश्र ने भरहापारा निवासी पति हिमांशु मिश्र, ससुर शिवभगवान मिश्र, सास ज्ञानमती व ननद लक्ष्मी देवी पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल देने तथा पति द्वारा दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दर्ज मामले के अनुसार पीड़िता की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसे एक 7 माह की पुत्री भी है।