तरबगंज: फर्जीवाडा कर दो बार बेची 10 बीघा भूमि तीन आरोपियों पर जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज
दत्त नगर निवासी संजू ने पुलिस अधीक्षक गोंडा को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसने व्योदा माझा निवासी अयोध्या से 10 बीघा भूमि का 27 मई 2020 को बैनामा कराया था। खतौनी में सितंबर 2020 में उसका नाम भी दर्ज हो गया। बाद में पता चला कि इसी भूमि की 25 जुलाई 2012 को इन्दरपता के पक्ष में बिक्री की जा चुकी है।