मुज़फ्फरनगर: रामपुरी में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, युवक ने रात में उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान हुई मौत
रामपुरी में प्रेम-विवाह विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। युवती से कोर्ट मैरिज करने वाले आकाश ने कथित तनाव में ज़हर खा लिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव पहुंचते ही परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिवार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुटी रही।