बुलंदशहर: बुलंदशहर की दो बेटियों ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की, जनपद का बढ़ाया मान
दरियापुर की नाबिया परवेज ने पाई 29वीं रैंक, आंबेडकर नगर की शिखा गौतम ने 113वीं रैंक हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रोशन, बुलंदशहर नगर क्षेत्र की दो बेटियों ने शानदार सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियापुर निवासी नाबिया परवेज ने परीक्षा में 29वीं रैंक प्राप्त की, जबकि मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी शिखा गौतम ने 113वीं रैंक हासिल कर परिवार और जनपद का