रायबरेली: महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
17 मार्च सोमवार सुबह 10 बजे थाना क्षेत्र महाराजगंज के निवासी एक युवक एक युवती दोनों जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद बेहोशी की हालत मे, परिजनों के द्वारा स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। परंतु हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का गंभीर अवस्था मे इलाज किया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।