खुरई: बस मालिक दो भाइयों ने आटो चालक से इंद्रप्रस्त कालोनी में की मारपीट, दोनो पर देहात थाने में मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Jul 25, 2024 खुरई की इंद्रप्रस्त कालोनी में दोपहर लगभग 3 बजे बस मालिक दो भाइयों सुमित समैया और उसके भाई दीपक समैया ने ऑटो चालक धर्मेंद्र रैकवार से मारपीट कर दी। साथ ही गला दबाकर मारने की कोशिश की। धमकी दी कि कालोनी में दिखा तो बस चढ़ा देंगे। ऑटो चालक ने बताया कि दोनों ने उसपर दो दिन पहले उनकी कार में ऑटो से टक्कर मारने का आरोप लगाया था।