खुरई: खुरई को जिला बनाओ आंदोलन को भवानी रामायण मंडली ने अनोखे अंदाज में दिया समर्थन,अधिवक्ता संघ ने भी दिया समर्थन मे ज्ञापन
Khurai, Sagar | Jul 26, 2024 खुरई को जिला बनाओ आंदोलन को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन खुरई वासियों द्वारा तहसीली परिसर में किया जा रहा है। आज दोपहर आंदोलन को खुरई के भवानी रामायण मंडली ने सड़क पर शंख और मंजीरे बजाते हुए रामधुन पर नाचते गाते हुए प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। शाम को खुरई अधिवक्ता संघ ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए ज्ञापन सौंपा।