खुरई: सुमरेरी स्टेशन की अंडर पास पुलिया में भरा कई फिट पानी, नहीं निकल पा रहे ग्रामीण, पुलिया से जगह जगह रिस रहा पानी
Khurai, Sagar | Jul 25, 2024 खुरई के पास सुमरेरी स्टेशन की अंडर पास पुलिया में घुटनों तक पानी भरने से निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के घटिया निर्माण के कारण बरसात का पानी पुलिया के फर्श और दिवालो से रिस रहा है। यदि बरसात ज्यादा हुई तो एक दर्जन गावों के लोगों का निकलना बंद हो जायेगा। यहां का रेल्वे गेट पहले ही बंद कर दिया गया है।