खुरई: दलपत पुर गांव में घुसा हनोता बांध का पानी, रहवासियों को नहीं मिला मकानों का मुआवजा, ग्रामीणों को रहने के आवास की चिंता।
Khurai, Sagar | Jul 24, 2024 खुरई के हनोता बांध के अभी गेट भी बंद नहीं हुए इसके बाद भी बांध का पानी गावों में घुसने लगा है। दलपत पुर गांव तक भी बांध का पानी पहुंच गया। जिससे आसपास पानी ही पानी दिख रहा है। गांव टापू में बदल गया। गांव का एक मात्र कुंआ डूब गया जिससे पीने के पानी की भी समस्या हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अभी मकानों का मुआवजा नहीं मिला और पानी भरने लगा अब कहां जाएं।