चाचौड़ा: बीनागंज में झंडा चौक पर बूट हाउस की दुकान में चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर, थाना में की शिकायत
Chachaura, Guna | Jun 19, 2026 चाचौड़ा थाना के बीनागंज में झंडा चौक पर प्रियंका बूट हाउस की दुकान में चोरी हो गई। 19 जून को दुकानदार अंकित शर्मा ने बताया, 19 जून सुबह 3:00 बजे एक चोर दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कैमरा से बचने के लिए कार्टून से छिपकर आता जाता नजर आ रहा है। थाने में शिकायत की है। चोरी कितनी हुई आवेदन में यह जिक्र नहीं किया गया।