भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा ने की झणकली के विकास कार्यों की घोषणा
भाजपा नेता श्री स्वरूप सिंह खारा ने कल रात्रि शिव विधानसभा क्षेत्र के झणकली स्थित ढाकणिया धाम में श्री शीलां माताजी के 206वें जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित रात्रिकालीन जागरण में सहभागिता की।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित सोलंकिया तला से झणकली सड़क निर्माण की मांग को शीघ्र पूरा कराने, नर्मदा पेयजल परियोजना की पाइपलाइन को गांव के साथ ढाकणिया धाम मंदिर परिसर तक पहुंचाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में एक बड़े सभा भवन के निर्माण की घोषणा की। Swaroop Singh Khara
Barmer, Barmer | Aug 27, 2026