बीरपुर: डेढ़ माह बाद सड़क हादसे में शामिल ट्रैक्टर जब्त, चालक की तलाश जारी,10 मई को युवक को कुचलकर भागा था बालू लदा वाहन
वीरपुर थाना क्षेत्र में 10 मई को हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस को डेढ़ माह बाद महत्वपूर्ण सफलता मिली है। यातायात थाना एवं वीरपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। वहीं नामजद चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है ।