नामकुम: चुटिया थाना में डीएसपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज
Namkum, Ranchi | May 29, 2026 चुटिया थाना में डीएसपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी से पीड़ित युवती की मुलाकात वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। आरोप है कि डीएसपी ने शादी का वादा कर कई बार यौन शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया।