चंदनकियारी: चंदनकियारी में किसन मोदक की मौत पर कांग्रेस ने अपनी ही सरकार की पुलिस पर सवाल उठाए
चंदनकियारी थाना क्षेत्र के लाघला निवासी किसन मोदक की मारपीट के बाद हुई मौत को एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई न होने से शनिवार को कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। समय लगभग साढ़े तीन बजे मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने कहा कि घटना दुखद है।