झालरापाटन: पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित हुआ स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
सन ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से 6 दिवसीय नया दृष्टिकोण वाला शिविर 25 अप्रैल से झालावाड़ के राधा रमण मांगलिक ग्राउंड में 25 अप्रैल से शुरू हो रहा है।जिसका एक डेमों सेशन शनिवार सुबह 6:00 बजे झालरापाटन स्थित पीटीएस में आयोजित किया गया। इस डेमों सेशन में प्रशिक्षु जवानों समेत करीब 800 लोगों ने भाग लिया।सेशन में साधिकाओं ने सही आहार,व्यायाम और ध्यान की विधियां सिखाई।