पटना ग्रामीण: खान सर के खिलाफ FIR दर्ज कराने पर अड़े रौशन आनंद, केस दर्ज नहीं होने पर कदमकुंआ थाने के बाहर धरने पर बैठे
ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद बुधवार को अपने भाई प्रिंस यादव की मौत के मामले में नया आवेदन लेकर कदमकुआं थाना पहुंचे. वे खान सर के खिलाफ हत्या कराने की FIR दर्ज करवाना चाहते थे, लेकिन करीब 4 घंटे तक केस दर्ज नहीं हुआ. इसके विरोध में रात साढ़े 9 बजे रौशन आनंद बड़ी संख्या में छात्रों के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए. छात्रों ने पुलिस के खिलाफ जमकर