एटा: कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता शांति भंग के मामले में अलग-अलग जगह के रहने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Etah, Etah | Feb 24, 2024 जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के चलते कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग जगह के रहने वाले चार आरोपियों को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास नगला देवी, भूपेंद्र भदो,टिंकू पुत्र राजेंद्र और अभिषेक निवासी रजपुरा शामिल है