एटा: गांव हीरापुर में नामजद आरोपी जबरन प्रॉपर्टी का करा रहे बैनामा, पीड़ित दंपत्ति ने थाने में की शिकायत
Etah, Etah | Feb 24, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी पार्वती अपने पति नन्नू सिंह के साथ आज कोतवाली देहात थाने पहुंची। जहां उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि 23 फ़रवरी 2024 की रात्रि करीब 9:00 बजे नामजद आरोपी उनके घर में घुसकर जबरन प्रॉपर्टी का बैनामा कराने का दबाव बनाने लगे, जिसकी शिकायत आज थाना कोतवाली देहात में की है।