एटा: संदिग्ध परिस्थितियों में 62 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत थाना क्षेत्र पिलुआ का मामला
Etah, Etah | Feb 24, 2024 थाना क्षेत्र पिलुआ के अंतर्गत गांव चौथामील महाराजपुर के रहने वाले रामनिवास पुत्र लीलाधर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब तक उनका मेडिकल कॉलेज लाया जाता तब तो उनकी मौत हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि जब तक उनको लाया गया था तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए