एटा: मीरहेची क्षेत्र में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में बाइक सवार हुआ घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
Etah, Etah | Feb 24, 2024 थाना मिरहची क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित PNC प्लांट समीप ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार नीरज पुत्र हरिश्चंद्र निवासी झीआई थाना पिलुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल स्थानीय लोगों ने राहगीरों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।