पेटरवार: गोल्डन जुबली मैदान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का मंत्री ने किया उद्घाटन
पेटरवार के तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में आज शनिवार शाम 7 बजे आयोजित “उर्मिला गुप्ता मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट” का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने फीता काटकर शुभारंभ किया है।मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ऐसे खेल आयोजन न केवल युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करते हैं।