शिवपुरी नगर: डामरौंन से बहू का अपहरण, विरोध पर बुजुर्ग मां की पत्थर मारकर हत्या; 4 महीने से न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महोबा डामरौंन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित परिवार पिछले चार महीनों से न्याय की आस में दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से आहत होकर पीड़ित रमेश जाटव अपने परिवार सहित बुधवार की दोपहर ढाई बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई