मिश्रिख: सरोरा गांव के किसान ने गन्ना सुपरवाइजर पर रुपये मांगने का आरोप लगाया, न देने पर किया मृत घोषित, मचा हड़कंप
अपने परिजनों व वकील के साथ किसान जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।किसान ने गन्ना सुपरवाइजर पर रुपए मांगने का आरोप लगाया है। रुपए न देने पर गन्ना सुपरवाइजर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान अपने जिंदा होने का सबूत लेकर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचा है। जहां प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। अब हड़कंप मचा है।