मनेर: गोरैया स्थान के नीलकंठ टोला में पुलिस ने छापा मारकर 3 किलो 900 ग्राम गांजा किया बरामद, दो लोग गिरफ्तार
Maner, Patna | Apr 7, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरैया स्थान, नीलकंठ टोला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस ने 3 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मुन्ना और मुन्नी देवी के रूप में की गई है। पुलिस की कार्रवाई मंगलवार की शाम 4:15 के करीब की बताई जा रही है।