मेड़ता: राजसमंद लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार महिमा कुमारी जीतीं, चारभुजा चौक पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Merta, Nagaur | Jun 4, 2024 राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी महिमा कुमारी ने जीत दर्ज की है।इसी को लेकर मेड़ता सिटी शहर के चारभुजा चौक में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया हैं ।मेड़ता के विधायक लक्ष्मण कलरू ने इसे आम जनता की जीत बताया हैं। जनता प्रधान संदीप चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है।