मेड़ता: प्रतिपक्ष के नेता पवन परतानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पालिका चेयरमैन गौतम टाक पर लगाए गंभीर आरोप,इस्तीफे की मांग
Merta, Nagaur | Jun 2, 2024 मेड़ता नगर पालिका में भ्रष्टाचार के मामले में चेयरमैन गौतम टाक के बाद अब भाजपा के प्रतिपक्ष के नेता पवन परतानी ने भी पार्षदों के साथ मिलकर शहर के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चेयरमैन गौतम टाक के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष गौतम टाक के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है।