मेड़ता: शहर के वार्ड नंबर 22 की महिलाओं ने जलदाय विभाग के कार्यालय के बाहर पेयजल किल्लत को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
Merta, Nagaur | Jun 1, 2024 मेड़ता सिटी में पेयजल किल्लत को लेकर लगातार जनता सड़कों पर है ।आज मेड़ता सिटी शहर के वार्ड नंबर 22 व्यापारियों के मोहल्ले की महिलाओं ने जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया ।गुस्साई महिलाओं ने आम रास्ते को जाम कर दिया इसके साथ ही पार्षद प्रतिनिधि जीशान कुरैशी के नेतृत्व में महिलाओं ने जनता विभाग के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।