हरिपुरधार में 8500 फीट की ऊंचाई पर 75 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का निर्माण पूरा हो गया है। माता भंगायनी मंदिर के नेतृत्व में फुटपाथ, वॉकवे और ₹56 लाख के बजट से लैंडस्केप पार्क का निर्माण भी अंतिम चरण में है, जिससे स्थानीय पर्यटन और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।