शिवपुरी नगर: भदेरा निवासी युवक से मारपीट, पैसे और मोबाइल छीनने का आरोप; पिता भी घायल
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भदेरा में एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार युवक आनंद कुशवाह कलारी गया हुआ था। इसी दौरान गांव के चार-पांच लोगों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। बताया गया है कि जब आनंद ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।