गिरिडीह: जमुआ थाना क्षेत्र के जगरनाथडीह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजन एसपी से मिले
जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत जगरनाथडीह गांव में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत मामले में सोमवार को 1 बजे परिजन पपरवाटांड कार्यालय पहुंच कर एसपी से मुलाकात की और उनसे न्याय की गुहार लगाई। बताया गया कि कृष कुमार नामक एक युवक का शव उसके नाना के कुएं से बरामद हुआ था । कृष के परिजनों ने इसे सामान्य मृत्यु मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जाहिर की थी ।