बिंदकी: खजुहा कस्बे में ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खजुहा कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय के समीप शुक्रवार की सुबह 10 बजे ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार जयपाल उम्र 40 वर्ष निवासी लक्ष्मण डेरा कोतवाली बिंदकी तथा उसी बाइक में सवार कल्लू उम्र 32 वर्ष निवासी अवधतपुर थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार बाद सीएचसी से फतेहपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।