निचलौल: प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद में किशोरी 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन टावर पर चढ़ी
महराजगंज के झरवलिया गांव में एक किशोरी 33 हजार वोल्ट हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई थी। अपने प्रेमी को जेल से रिहा कराने की मांग को लेकर चार घंटे तक पुलिस के साथ वार्ता के बाद नीचे उतरी। पुलिस ने किशोरी को थाने ले जाकर पूछताछ की।