दरभंगा: बड़ा बाजार में स्वर्ण व्यवसायी के यहाँ डकैती की समीक्षा हेतु स्वर्ण व्यवसायियों की बैठक, कई निर्णय लिए गए
बड़ा बाजार में स्वर्ण व्यवसाई के यहां हुई डकैती की समीक्षा हेतु दरभंगा एवं लहेरियासराय के स्वर्ण व्यवसायियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस घटना पर चिन्ता व्यक्त की गई एवं यह बताया गया कि इस घटना से व्यापारियों में एक भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है। यह घटना बड़ा बाजार में पुलिस ग़स्ती के अभाव के कारण हुई है। यह जानकारी शनिवार की शाम 4 बजे दी गई।