श्योपुर: शहर के समस्त बूथ केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीं PM मोदी के 'मन की बात', BJP जिलाध्यक्ष व पूर्व MLA रहे मौजूद
श्योपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 123वें संस्करण को रविवार को सुबह 11 बजे से श्योपुर शहर के सभी बूथ कन्द्रो पर देखा और सुना गया है। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय समेत नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने कई बूथ केन्द्रों पर पहंुचकर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम के लाइव शामिल हुए