श्योपुर: जिला अस्पताल में मनाया गया नशा निरोधक दिवस, दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
श्योपुर। जिला अस्पताल में शनिवार को शाम 4 बजे लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना प्रगति पथ श्योपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस माके पर डीटीओ यतेंद्र रावत, प्रोग्राम मैनेजर दीपा शर्मा, आईसीटीसी काउंसलर प्रियंका पोरवाल के द्वारा नशे की लत के बारे में बताया गया व सभी को नशे की विरुद्ध कार्य करने हेतु शपथ दिलाई गई।