हमीरपुर: मुख्यालय के कलेक्ट्रेट में किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में धरना प्रदर्शन कर पीएम को सम्बोधित 11सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत के नेतृत्व में सोमवार को प्रत्येक माह की भांति गोल चबूतरे में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।