विजयीपुर: विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से 13 वर्षीय किशोरी की अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज जांच में शुरू
विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से 13 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर गांव के लोगों पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार किशोरी बीते बुधवार घर से शौच के लिए निकली थी। रास्ते में उसे चार पहिया वाहन पर बैठाकर अगवा कर लिया गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकि