सूरजपुर: सूरजपुर में एकलव्य विद्यालयों के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 12 पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित
सूरजपुर जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) के तहत यह भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से अस्थायी रूप से मानदेय आधार पर की जाएगी। कुल 12 पदों में रसायन विज्ञान (1), जीव विज्ञान (3), अर्थशास्त्र (3), इतिहास (3), भौतिकी (1) ।