शिवपुरी शहर में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शहर की बड़ी सब्जी मंडी के सामने स्थित एक दुकान से खरीदे गए टोस्ट के पैकेट में मरी हुई सूखी छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद बच्चों सहित परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने इसकी शिकायत दुकानदार से की।