बरवाडीह: कांग्रेस संगठन का विस्तार, रविंद्र राम बने प्रदेश सचिव
लातेहार: झारखंड कांग्रेस संगठन के विस्तार के तहत लातेहार जिले के बरवाडीह निवासी वरिष्ठ नेता रविंद्र राम को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।